होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Tips: वृष राशि की लड़कियों को शादी में पहनना चाहिए इस रंग का जोड़ा, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

By Astro panchang | Jan 10, 2024

ज्योतिष शास्त्र में कई चीजों के बारे में काफी अच्छे से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में शादी के जोड़े के रंग के बारे में भी बताया गया है। हांलाकि सभी लड़कियों अपनी शादी को लेकर कई तरह के सपने देखते हैं। लड़कियों की चाहत होती है कि वह अपनी शादी में हर ख्वाहिश पूरी करें। फिर चाहे वह कपड़ों को लेकर हो, या फिर फोटोशूट को लेकर। वहीं किस राशि की लड़कियों को किस रंग का जोड़ा पहनना चाहिए, इसके बारे में भी ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है।

ऐसे में अगर आपकी राशि वृषभ है, तो बता दें उनको अपनी शादी में किस रंग का लहंगा पहनना चाहिए। आपको बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। वृषभ राशि की लड़कियां दिखने में काफी सुंदर, आकर्षक और बुद्धिमान होती हैं। इस राशि की लड़कियों में ब्यूटी और ब्रेन दोनों का कॉम्बिनेशन पाया जाता है। जिसके कारण लोग इनकी ओर आसानी से अट्रैक्ट हो जाते हैं। वृषभ राशि के जातकों का स्वभाव सकारात्मक व हंसमुख होता है। वहीं इस राशि की लड़कियां काफी अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती हैं। हांलाकि इनका स्वभाव थोड़ा गुस्सैल माना जाता है। लेकिन यह दिल की काफी साफ होती हैं। इस राशि की लड़कियां हर परिस्थिति में अपने पति का साथ देती हैं।

शुभ होता है सफेद और हरे रंग का जोड़ा 
इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इसलिए वृषभ राशि की लड़कियों को अपनी शादी में हरे रंग या फिर पेस्टल सफेद रंग का लहंगा पहनना चाहिए। क्योंकि यह रंग इस राशि के लड़के व लड़कियों के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस तरह से इन राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में खुशहाली व मधुरता बनी रहती है।

सफेद रंग है इसका प्रतीक
आपको बता दें कि सफेद रंग का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। साथ ही यह रंग पवित्रता का भी प्रतीक माना जाता है। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को  अपनी शादी में सफेद रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इससे उनका वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली के साथ रिश्ते में पवित्रता भी बनी रहती है।

भोलेनाथ और मां पार्वती का प्रिय रंग
भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को सफेद और हरा रंग अतिप्रिय होता है। ऐसे में वृषभ राशि की लड़कियों को अपनी शादी में इसी रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इससे उनके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। साथ ही रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।

हरा रंग श्रीगणेश है को प्रिय
इसके अलावा वृष राशि के जातकों के लिए हरा रंग भी शुभ माना जाता है। बता दें कि श्रीगणेश को हरा रंग अत्यंत प्रिय है। इस रंग का जोड़ा पहनने से मांगलिक कार्य अच्छे से संपन्न होते हैं। साथ ही व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.