होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

दिसंबर महीने में ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल, इन 4 राशि वालों के खुल जाएंगे किस्मत के ताले

By Astro panchang | Nov 15, 2021

ज्योतिषशास्त्र में ग्रह के राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। दिसंबर महीने में कई गृह अपनी चाल बदलने वाले हैं। अगले महीने 5 दिसंबर को षमंगल ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वहीं 10 दिसंबर को बुध ग्रह का गोचर धनु राशि में होगा और 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश होगा। शुक्र ग्रह  8 दिसंबर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य 16 दिसंबर से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगले महीने ग्रहों के गोचर से विशेष रूप से चार राशियों को इस माह में खुशियां और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस दौरान इन चार राशि वालों को हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिसंबर में किन राशियों के लिए शुभ रहेगा - 

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिसंबर माह बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त हो सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस महीना आप पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपको लाभ होगा। व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा होगा।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह खुशियों से भरा रहेगा। इस महीने सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होंगे। इस महीने आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा रहेगी। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग हैं और आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। हालाँकि, इससे आपकी जिम्मेदारियाँ और काम का बोझ भी बढ़ेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। दिसंबर महीने में सिंह राशि वालों के लिए वाहन सुख का योग है।

कर्क राशि 
दिसंबर का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस महीने आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके लिए धनलाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपके कार्य सिद्ध होंगे और आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा हो सकता है। इस महीने सरकारी कामों में लाभ हो सकता है।  

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर महीना बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। व्यापारी जातकों को भी कारोबार में मुनाफा होगा। इस दौरान आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.