होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

शनिदेव करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक प्रभाव

By Astro panchang | Jul 16, 2021

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता मन जाता है। शास्त्रों के मुताबिक शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन और मार्गी या वक्री होने से इसका सभी राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। शनि ग्रह बाकी सभी ग्रहों में से सबसे धीमी गति से चलते हैं। यही कारण है कि शनि के राशि परिवर्तन का एक चक्र करीब 30 साल में पूरा होता है। साल 2022 में शनि का राशि परिवर्तन होने वाला है। शनि अगले साल दो बार राशि बदलेंगे। शनि गोचर से कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। शनि का राशि परिवर्तन 29 अप्रैल 2022 को हुआ था। इस दौरान शनि ने मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया था। इसके बाद 12 जुलाई को शनि वक्री चाल चलते हुए फिर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 जनवरी 2023 को शनि मार्गी चाल चलते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि इस दौरान कुल 6 राशियों पर प्रभाव डालेंगे -

कर्क और वृश्चिक
शनि के कुंभ राशि में प्रवेश से कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी। हालाँकि, आपको 12 जुलाई 2022 से 17 जनवरी 2023 के बीच शनि की ढैय्या से छुटकारा मिल जाएगा। साल 2022 में शनि की अंतर्दशा कुछ महीनों के लिए आपको परेशान करेगी।

धनु और मीन
धनु राशि पर अभी शनि की साढ़े साती चल रही है। शनि के गोचर से धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिलेगा। वहीं, मीन राशि पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। लेकिन, धनु राशि वाले जातकों पर 12 जुलाई 2022 से 17 जनवरी 2023 तक शनि की साढ़े साती फिर से शुरू हो जाएगी। 

मिथुन और तुला
मिथुन और तुला राशि वालों पर अभी शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के गोचर से इन दोनों राशियों से शनि की अंतर्दशा हट जाएगी। लेकिन 12 जुलाई 2022 को शनि की चाल में परिवर्तन से इन दोनों राशियों पर फिर से शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.