होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astro Tips: बुधवार को भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए ये चीजें, कमजोर हो सकती है आर्थिक स्थिति

By Astro panchang | Aug 14, 2023

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बुध ग्रह बुद्धि, विवेक, व्यापार, वाणी और गणित का ग्रह होता है। जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है, तो व्यक्ति को अपने जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बुधवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। इन कार्यों को करने से बुध ग्रह कमजोर होता है। ऐसे में इन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बुधवार को किन-किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

बालों से जुड़ी चीजें
अगर आप बुधवार के दिन बालों से जुड़ी हुई कोई भी चीजें खरीदते हैं, तो इससे कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होने लगती है। इसलिए बुधवार के दिन तेल, कंघा, साबुन, टूथ ब्रश, हेयर ड्रायर व क्रीम आदि नहीं खरीदना चाहिए।

जूते और कपड़े
बुधवार के दिन व्यक्ति को चप्पल, जूते और कपड़े आदि की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इस दिन इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। बुधवार के दिन इन चीजों को खरीदने से व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।

दूध से बनी चीजें न खरीदें
बुधवार के दिन दूध से बनी चीजों को घर पर बनाने या फिर बाजार से खरीदकर लाने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

न दें उधार
बुधवार के दिन किसी को भी उधार रुपए-पैसे आदि नहीं देना चाहिए। अगर आप किसी को बुधवार के दिन कर्ज आदि देते हैं, तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

पान न खाएं
अगर आप भी कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन पान खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे व्यापार में हानि होने के साथ ही आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.