होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

ये हैं साल 2021 की सबसे भाग्यशाली राशियां, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं?

By Astro panchang | Mar 26, 2021

नया साल 2021 कई राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। ज्योतिषी गणना के अनुसार यह साल विशेष रूप से तीन राशियोन के लिए बहुत सारी खुशियां और शुभ समाचार लेकर आएगा। इस साल इन तीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस साल की सबसे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं - 

सिंह राशि
यह साल सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस साल आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। अगर पिछले कुछ समय से आपके कार्य रुके हैं तो इस साल वे सभी पूरे होंगे। यदि लंबे समय से घर खरीदने की इच्छा है तो इस वर्ष आपका यह सपना भी पूरा होगा। नए वाहन भी खरीद सकते हैं, जिससे खर्चा भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी नए अवसर प्राप्त होंगे और सफलता आपके कदम चूमेगी। इस वर्ष आप कार्य के सिलसिले में यात्राएं करते रहेंगे और आपका संपर्क नए लोगों के साथ होगा। मई से पहले नए कार्य में धन निवेश करने से लाभ होगा। साल की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और बेहतर आमदनी की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से भी यह साल अच्छा रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ मनमुटाव खत्म होगा और संबंध मधुर बनेंग। साल के मध्य में अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह साल अच्छा कह सकते हैं। 

कन्या राशि
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस साल आपकी आपको धन लाभ होगा जिसके परिणामस्वरूप आप अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। मई से पहले का समय जमीन और घर में निवेश करने के लिए फायदेमंद रहेगा। इस समय आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है और कोई पुराने रुके हुए पैसे भी आपको मिल सकते हैं। इस साल पैसों के किसी भी तरह के लेन-देन से बचें और व्यर्थ का धन खर्च करने से भी बचें। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों के सम्पर्क में आएँगे जिससे आपको प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिलेगी। पारिवारिक दृष्टि से भी यह साल अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 

मीन राशि
वर्ष 2021 मीन राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस साल आपको धन निवेश से फायदा होगा। धन लाभ के भी योग बनेंगे। यदि आपने पूर्व में किसी जमीन के ऊपर निवेश किया है तो इसका फायदा आपको इस साल मिलेगा। यह साल पारिवारिक जीवन के लिए भी खुशियाँ लाने वाला है। साल के मध्य तक आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी आपको सफलता हासिल होगी और आप अपने प्रेमी को तोहफा देंगे। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम संबंध मधुर बनेंगे। इस वर्ष आप आपने जीवन साथी के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.