होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

सूर्य के राशि परिवर्तन से बन रहा है शनि षडाष्टक योग, जानिए इसका क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव

By Astro panchang | Jun 18, 2021

सूर्य का 15 जून को मिथुन राशि में गोचर हो गया है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सूर्य के इस गोचर से शनि षडाष्टक योग बन रहा है। ज्योतिषशास्त्र के  जानकारों के अनुसार इस योग का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशियों के लिए षडाष्टक योग शुभ माना जाता है तो कुछ राशियों को इससे हानि हो सकती है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार षडाष्टक योग बनने से कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। कहा जाता है कि षडाष्टक योग से शनि की बुरी नजर जिन राशियों पर भी पड़ती है उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि षडाष्टक योग का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा -

मेष 
मेष राशि में सूर्य का संचार तीसरे भाव में हुआ है। सूर्य के गोचर से मेष राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान मेष राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। पूर्व में किए गए परिश्रम का फल आपको अवश्य मिलेगा।

वृषभ
वृषभ राशि में सूर्य का संचार दूसरे भाव में हुआ है। षडाष्टक योग से वृषभ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। शादी-विवाह में आ रही बाधाएं अब दूर होंगी। इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग भी हैं। आप अपने किसी करीबी की मदद से अपनी योजनाओं को पूरा करेंगे।

मिथुन 
सूर्य देव ने मिथुन राशि में ही प्रवेश किया है। मिथुन राशि के जातकों पर षडाष्टक योग का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। मिथुन राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।  इस योग से आपका अपने जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अगर आप सफलता चाहते हैं तो उसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को षडाष्टक योग से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके रुके हुए काम बनेंगे। हालाँकि, इससे आपका धन खर्च भी अधिक होगा। इस दौरान किए गए निवेश से आपको भविष्य में लाभ होगा। कर्क राशि के जातकों को वाहन से हानि होने के योग हैं इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह 
सिंह राशि में सूर्यदेव ग्यारहवें भाव में विराजमान है। सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आपके रोग-दोष दूर होंगे और सफलता आपके कदम चूमेगी। सिंह राशि के जातकों को मित्रों से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी जातकों के लिए भी सफलता के योग हैं।

कन्या 
कन्या राशि में सूर्य का संचार दसवें भाव में हुआ है। सूर्य के राशि परिवर्तन से नौकरीपेशा और व्यापारी जातको को लाभ होगा। सरकारी कार्य में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको पिता पक्ष से भी सहयोग मिलेगा।

तुला 
तुला राशि के नौवें भाव में सूर्य देव विराजमान हैं। षडाष्टक योग तुला राशि के जातकों के लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बरतने की आवश्यकता है अन्यथा यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि इस दौरान आपको सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों को षडाष्टक योग से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। आपका परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा कि आप वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु 
सूर्य देव का संचार धनु राशि के सातवें भाव में हुआ है। आप नए लोगों से मिलेंगे और उनके सहयोग से आपको सफलता प्राप्त होगी। हालांकि निजी संबंधों में कुछ गलतफहमी के चलते रिश्ते खराब हो सकते हैं।

मकर 
मकर राशि के जातकों को षडाष्टक योग से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि पैसों का लेनदेन करने से बचें।

कुम्भ 
कुंभ राशि के पांचवे भाव में सूर्य देव विराजमान है। सूर्य का राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। निजी संबंधों में मधुरता आएगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मीन 
मीन राशि के लिए षडाष्टक योग शुभकारी साबित हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का परिणाम अवश्य मिलेगा। षडाष्टक योग के कारण कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है। हालांकि देर से ही सही, लेकिन आपके कार्य सिद्ध होंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.