होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

17 अगस्त को सूर्य कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

By Astro panchang | Aug 04, 2021

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। माना जाता है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति से जातक के जीवन, बल और ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य शुभ भाव में हो तो व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। हर 30 दिन के बाद सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस महीने सूर्य राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का गोचर 17 अगस्त को रात 01 बजकर 05 मिनट पर होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा - 

मेष 
सूर्य के राशि परिवतर्न से मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान आप जो काम करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। इस दौरान आपके लिए धन लाभ के योग हैं। व्यापारी और नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। सूर्य के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। छात्रों के लिए समय उत्तम है। 

सिंह 
सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होंगे। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे पूरा करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके अंदर साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। आर्थिक दृष्टि से भी समय आपके लिए शुभ है। 

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। इस दौरान आपको कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको आर्थिक लाभ होगा। इस दौरान आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे।

तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। इस दौरान आप अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और आय में वृद्धि होगी। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.