होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Surya Gochar 2023: सूर्य के कर्क राशि में गोचर से 5 राशियों की बढ़ेंगी मुसीबतें, इन उपायों से मिलेगी राहत

By Astro panchang | Jul 12, 2023

ग्रहों के परिवर्तन का हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। बता दें कि 16 जुलाई 2023 को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के इस गोचर से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। सूर्य अपनी राशि सिंह से 12वें घर में संचार करेंगे। वहीं इस राशि में शनि पहले से विराजमान हैं। वहीं सूर्य और शनि मिलकर षडाष्टक संबंध बनाएंगे। सूर्य का कर्क राशि में गोचर करने से धनु और मकर राशियों के लिए काफी फलदायी होने वाला है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य के गोचर से किन-किन राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा।

वृष राशि
सूर्य का यह गोचर वृष राशि वालों के लिए हर काम को बेहद सावधानी से करने का संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको रुपए-पैसे के मामले में कोई बड़ा झटका लग सकता है। आपका पैसा किसी ऐसे काम में खर्च होगा। जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस समय बेहतरीन अवसर मिलेंगे। लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले हर पहलू पर सोचना जरूरी है, वरना कोई बड़ा नुकसान उठा सकते हैं। वहीं निजी जिंदगी में भी कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। वाणी में कठोरता आने से परिवार के संबंध बिगड़ सकते हैं। उपाय के तौर पर आप रोजाना पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लें। 

वृश्चिक राशि
सूर्य का यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए अधिक शुभ नहीं माना जा रहा है। इस दौरान पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं और आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। प्रोफेशनल मामले में यह गोचर काफी उतार-चढ़ाव वाला है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा समय रुक जाएं। पारिवारिक जीवन में तनाव और पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। उपाय के तौर पर रविवार को गाय को आटे की लोई खिलाएं। 

धनु राशि
आर्थिक मामलों में सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए भी शुभ नहीं है। इस दौरान बेतहाशा खर्च भी हो सकता है और परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने पर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। समाज में मानहानि भी उठानी पड़ सकती है। पुरानी बातों को लेकर कुछ लोग वाद-विवाद कर सकते हैं। इस दौरान कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। किसी की बातों में न आएं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और पार्टनर की सेहत में गिरावट आने से काम का बोझ बढ़ सकता है। उपाय के तौर पर आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मकर राशि
सूर्य का गोचर मकर राशि के लिए भी अशुभ फल देने वाला है। आपसी साझेदारी में बिजनेस करने वालों के संबंध बिगड़ सकते हैं। नुकसान उठाने के साथ ही अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। जोश में आकर कोई फैसला न लें। वैवाहिक जीवन में बदलाव आने के साथ ही विवादों से दूर रहें। करियर के मामले में नया प्रयोग करने से बचें। उपाय के तौर पर सूर्यदेव को लाल रंग के फूल अर्पित करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय तनाव वाला हो सकता है। विरोधी साजिश रच सकते हैं और धन खर्च हो सकता है। जिससे आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव होने के साथ ही बॉस से भी संबंध खराब हो सकते हैं। व्यवहार में रूखापन आ सकता है। काम में पूरा फोकस बनाए रखें। किसी तरह के विवाद में न पड़ें। उपाय के तौर पर रविवार को तांबे के बर्तन दान में दें।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.