होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Kundli Tips: कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने पर मिलते हैं ऐसे संकेत, इन ज्योतिष उपायों से दूर होगी परेशानी

By Astro panchang | Jan 02, 2024

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव रहता है। नौ ग्रहों का अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव व्यक्ति के जीवन में देखने को मिलता है। यदि कुंडली में कोई ग्रह मजबूत है, तो व्यक्ति अपने जीवन में सफल होता जाता है। वहीं किसी ग्रह के कमजोर होने से उसके नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के कमजोर होने पर उनके लक्षण और उनके उपायों के बारे में अच्छे से बताया गया है। 

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर होता है, तो उस व्यक्ति को मानसिक तौर पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कमजोर चंद्र ग्रह के लक्षण और उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों को आजमाकर कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है।

कमजोर चंद्रमा के लक्षण
कुंडली में चंद्र ग्रह के कमजोर होने पर फैसला लेने की क्षमता कम हो सकती है।
इस दौरान व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हो सकता है।
कुंडली में यदि चंद्रमा नीच का होता है, तो व्यक्ति को मानसिक रोग या अशांति हो सकती है।
छोटी-छोटी बात पर परेशान होना कमजोर चंद्रमा के लक्षण हैं।
व्यक्ति सर्दी-जुकाम आदि से पीड़ित रह सकता है।
कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने पर बीपी संबंधी समस्या हो सकती है।

जरूर करें ये उपाय
कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर किसी जानकार ज्योतिष की सलाह से मोती रत्न धारण करना चाहिए।

चंद्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए रोजाना बरगद के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए।

चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है। इसलिए चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति चांदी का कड़ा, गले में चांदी की चेन, अंगूठी या फिर पैर में चांदी की पायल पहनी जा सकती है।

रात में देर तक नहीं जागना चाहिए। क्योंकि रात में देर तक जागने से भी चंद्रमा कमजोर होता है।

चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सोमवार को शिव जी को खीर या फिर रबड़ी का भोग लगाना चाहिए।

सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार को 9 कन्याओं को खीर खिलाना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.