होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

साल 2022 में सिंह राशि वाले चढ़ेंगे सफलता की सीढ़ी, यहाँ पढ़ें पूरा वार्षिक राशिफल

By Astro panchang | Dec 13, 2021

हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा रहती है। नए साल में हम नए संकल्प लेते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको वर्ष 2022 का सिंह राशि का वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा -

करियर
करियर की दृष्टि से साल 2022 सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस साल की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साल के मध्य में आप काम के सिलसिले में  किसी यात्रा पर जा सकते हैं। गुरुराज बृहस्पति आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपको धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार में पार्टनरशिप से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। 

पारिवारिक जीवन
नए साल 2022 में सिंह राशि वालों का पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहने वाला है। इस साल आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा जिससे आपसी प्रेम गहरा होगा। साल के मध्य में परिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल सिंह राशि के जातकों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।  

सेहत 
स्वास्थ्य के लिहाज से नया साल 2022 राशि वालों के लिए सामान्य साबित होगा। इस साल आप स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। जिन जातकों को जोड़ों में दर्द, नसों और गठिया के रोग की दिक्कत है उन्हें मार्च तक थोड़ी सावधानियाँ बरतने की जरूरत है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योग करें। 

आर्थिक स्थिति 
साल 2022 में सिंह राशि वालों को पैसे संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। हालाँकि, इस दौरान आपके खर्चे भी बढ़ेंगे इसलिए सोच समझकर पैसे खर्च करें। दोस्तों की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति साल के मध्य में थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली हो सकती है लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। शेयर बाजार में पैसा लगाने से लाभ हो सकता है। 

प्रेम जीवन
कपल्स के लिए साल 2022 थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कपल्स अपने रिश्ते को लेकर थोड़े सावधानियाँ बरतें। कपल्स के बीच मार्च और अप्रैल के महीन में थोड़े लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। साल के अंत में पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते है जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.