होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

शुक्र कर चुके हैं वृष राशि में प्रवेश, इस राशि वालों के लिए है बहुत शुभ संकेत

By Astro panchang | May 05, 2021

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहों के गोचर से सभी राशियों पर प्रभाव होता है। मई के माह में तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। 1 मई को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन में वृष राशि में  हुआ था। वहीं, 4 मई को शुक्र ग्रह ने भी वृष राशि में प्रवेश किया है। सूर्य भी 14 मई को गोचर करके वृष राशि में प्रवेश करने जा रहा हैं। शुक्र 28 मई तक वृष राशि में रहेंगे और फिर वृष राशि से निकलर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों पर इसका विशेष प्रभाव होगा। आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा - 

मेष 
शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मेष राशि के जातकों के खर्चे बढ़ेंगे इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। शुक्र की राशि परिवर्तन से आपके वैवाहिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आपको इस दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

वृष 
वृष राशि वालों के लिए यह गोचर अत्यंत फलदाई होगा। वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। शुक्र के गोचर से आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय होगा।

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपका अधिक धन खर्च हो सकता है इसलिए सोच समझकर खर्चे करें। शुक्र के गोचर से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय कुछ ठीक नहीं है इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। आपका अपने जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होगा।

सिंह 
शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में सफलता और पदोन्नति योग बन रहे हैं। इस दौरान आप किसी धार्मिक प्रयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

तुला 
शुक्र का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए मिले जुले परिणाम देने वाला होगा इस दौरान आपका मान सम्मान बढ़ेगा हालांकि कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है आर्थिक दृष्टि से आपके लिए फलदाई साबित होगा। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी जातकों के लिए भी समय शुभ रहेगा। इस दौरान विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विवाह के योग भी बन रहे हैं।

धनु 
शुक्र के गोचर से धनु राशि के जातकों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान धनु राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। शुक्र की राशि परिवर्तन से आपके खर्चे बढ़ेंगे जिससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके शत्रु प्रबल होंगे जिससे आपको कष्ट मिलेगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ सकती है।

मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मकर राशि के जातकों के लिए संतान के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ 
शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान आपको समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल होगी। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं जिससे धन खर्च होगा। इस दौरान यात्रा का भी योग बन रहा है लेकिन यात्रा करते समय विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय ठीक रहेगा।

मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी सुख में बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा कहा जा सकते है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.