होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस दिन उदय हो रहे हैं शनिदेव, इन 5 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत

By Astro panchang | Feb 03, 2021

ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता मन जाता है। शास्त्रों के मुताबिक शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन और उदय या अस्त होने से इसका सभी राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि नए साल के पहले सप्ताह यानी 7 जनवरी को शनिदेव अस्त हुए थे। अब करीब 35 दिन बाद, 10 फरवरी को शनिदेव फिर से उदय हो रहे हैं। शनि का उदय होना कई राशियों के लिए बहुत से बदलाव लेकर आएगा। पांच राशियों के लिए शनि का उदय होना बहुत ही फलदायी रहेगा। आपको बता दें कि शनिदेव ने 22 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन किया था। अब 10 फरवरी को रात 1 बजकर 30 मिनट पर शनिदेव फिर से उदय हो रहे हैं। आपको बता दें कि सूर्य के पास पहुँचने पर कोई भी ग्रह भी अस्त हो जाता है। सूर्य के प्रभाव से अस्त हुए ग्रहों का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। शनिदेव के उदय होने से 5 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शनि के उदय होने से इन 5 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा -

मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना बहुत फलदायी रहेगा। शनि के उदय होने से मेष राशि के लोगों की आर्थिक समस्याएं कम होंगी और नौकरी में भी सफलता मिलेगी। व्यापारी जातकों को शनि के उदय होने से कारोबार में लाभ होगा। 

कन्या 
शनिदेव के उदय होने से कन्या राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इस समय इस राशि वालों के आय के साधन दोगुने होंगे। शनि का उदय होना कन्या राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में सफलता दिलाएगा। यदि पिछले कुछ समय से तनाव है तो अब मानसिक स्थिति में सुधार होगा। 

मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए शनिदेव के उदय होने से शुभ परिणाम मिलेंगे। मकर राशि वाले लोग अपनी कड़ी मेहनत से अवसर का लाभ पाने में समर्थ रहेंगे। इस राशि के लोगों को कई प्रकार से लाभ होने की संभावना है। इस राशि के लोग सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। 

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के शनि के उदय होने से बहुत लाभ होगा। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और आप उन्नति करेंगे। शनिदेव के उदय से आपके बिगड़े काम बनेंगे। निवेश के लिए भी समय बहुत अच्छा है।

मीन 
शनि का उदय होना मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ परिणाम लेकर आएगा। शनि के उदय से आपको नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.