होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

23 मई से शनि हो चुके हैं वक्री, जानें क्या होगा इसका सभी राशियों पर प्रभाव

By Astro panchang | May 24, 2021

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता मन जाता है। शास्त्रों के मुताबिक शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन और मार्गी या वक्री होने से इसका सभी राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 23 मई 2021 रविवार को दोपहर 2:50 पर शनिदेव वक्री हो चुके हैं। शनिदेव 143 दिन के बाद वक्री मार्गी होंगे। यानी 11 अक्टूबर 2021 को शनि वक्री होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जब वक्री होते हैं तो सभी राशियों को प्रभावित करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शनि के वक्री होने से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा -

मेष राशि
मेष राशि में शनि का संचार दसवें घर में होने जा रहा है। शन‍ि की इस स्थिति से मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। हालाँकि, इस राशि के जातकों को परिश्रम से धन का लाभ भी मिलता रहेगा। इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे जिससे उनके जीवन में विकास और प्रगति होगी। 

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शनि के नवम स्थान में संचार करने से धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। इस राशि के जातकों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य आपका साथ देगा लेकिन सफलता पाने के लिए परिश्रम करते रहना होगा। वृष राशि के जातकों के लिए सुखद यात्राओं के भी योग बन रहे हैं जो शुभ फल देने वाली होंगी। शत्रु आपको हानि पहुँचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि में शनि का संचार आठवें घर में होगा। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको व्‍यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकता है। वाहन सुख के योग बनेंगे। 

कर्क राशि
कर्क राशि में शनि का संचार सातवें घर में होने जा रहा है। इससे आपको व्यापार में लाभ मिलने का योग है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पति पत्नी के बीच मनमुटाव खत्म होंगे। इस समय आपके लिए आर्थिक लाभ के भी योग हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि में शनि का संचार छठे स्थान में होगा। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो इस समय वह बीमारी खत्म होगी। आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके शत्रु का विनाश होगा। व्यापार में भी लाभ होगा और कब खत्म होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि
कन्या राशि में शनि पाँचवे स्थान में गोचर करेंगे जो शुभ परिणाम देने वाला है। इस राशि के लोगों द्वारा पूर्व में किए गए कामों का शुभ फल मिलेगा। कन्या राशि के जातकों को धन लाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से सुख मिल सकता है। प्रेम संबंध में संयम से काम लें नहीं तो मतभेद हो सकता है। 

तुला राशि
तुला राशि में शनि का संचार चौथे स्थान में होने जा रहा है। आप आने वाले कुछ महीनों में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इस दौरान आपके शत्रु खत्म होंगे। आर्थिक दृष्टि से यह समय उत्तम है और आपको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुख में रहेगा। हालांकि कोई लंबी यात्रा करने से बचें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि में शनि का तीसरे स्थान में संचार करना शुभ परिणाम देगा। जीवन में सुख-सम्पत्ति और आनंद में वृद्धि होगी। धन-लाभ होने के योग बनेंगे और यदि वाहन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो परिणाम सफल होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। यात्रा करने के योग बनेंगे और मकान या जमीन में निवेश कर सकते हैं। 

धनु राशि
धनु राशि में शनि का संचार दूसरे स्थान में होगा। धनु राशि वालों को निवेश से भविष्य में फायदा होगा इस समय आपको कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। शनि की साढ़ेसाती खत्म होने जा रही है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि अपने घर में ही संचार करेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और विदेशी यात्रा के योग बन सकते हैं। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। मकान या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि में शनि का संचार बारहवें स्थान में होने जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अचानक खर्चे बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है। 

मीन राशि
मीन राशि में शनि का संचार ग्यारहवें स्थान में होगा जिससे आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस राशि के जातकों को पूर्व में किए गए निवेश और परिश्रम का शुभ फल मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत होगी जिससे भविष्य में लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका रहेगी। परिवार को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.