होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Rahu Ki Mahadasha: राहु की महादशा का व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है शुभ-अशुभ प्रभाव, 18 साल रहता है असर

By Astro panchang | Nov 28, 2023

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। हमारे जीवन में किसी न किसी ग्रह की अंतर्दशा और महादशा चलती रहती है। वहीं उसका असर भी हमारे जीवन पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि राहु-केतु ग्रह की महादशा होने पर व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आती है।
 
किसी भी जातक के जीवन में 18 साल तक राहु की महादशा चलती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु शुभ होता है, तो राहु महादशा के दौरान व्यक्ति को मान-सम्मान, पैसा खूब मिलता है। वहीं राहु के अशुभ होने पर व्यक्ति को धन हानि और बीमारियां घेरे रहती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि राहु की महादशा का जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है और इसका क्या फल होता है।

राहु देता है प्रखर बुद्धि
अगर किसी जातक की कुंडली में राहु शुभ स्थिति में होता है, तो वह व्यक्ति तेज बुद्धि का मालिक होता है। ऐसा व्यक्ति अपनी बुद्धि के बल पर खूब पैसा और नाम कमाता है। ऐसे व्यक्ति की राहु किस्मत चमका देता है। वहीं जब किसी जातक की कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में होता है, तो ऐसा व्यक्ति धोखेबाज और झूठा होता है। इस तरह के व्यक्ति से सब दूर रहना पसंद करता है। 

राहु की महादशा का शुभ प्रभाव
बता दें कि जिन जातकों की कुंडली में राहु शुभ स्थिति में होता है, वह व्यक्ति आकर्षक और सुंदर होता है। ऐसा व्यक्ति समाज में लोकप्रिय होता है और उसकी तरफ लोग जल्द आकर्षित होते हैं। राहु की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति समाज में प्रभावशाली स्थान पाने के साथ ही मान-सम्‍मान, ऊंचा पद और पैसा पाता है। वहीं राहु की महादशी राजनीति में सक्रिय लोगों को बहुत लाभ देती है। राजनीति में सक्रिय लोगों को राहु की महादशा पद-प्रतिष्ठा और यश दिलाता है। 

राहु की महादशा का अशुभ प्रभाव
वहीं जिन लोगों की कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में होता है। तो ऐसे व्यक्ति को अशुभ फल मिलता है। ऐसा व्यक्ति गलत रास्तों पर चलता है, वह छल-कपट से पैसे कमाता है और नशे व नॉनवेज का लती होता है। ऐसा व्यक्ति भगवान में भरोसा नहीं करता है। उसको कई तरह की बीमारियां घेरे रहती हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु की स्थिति अशुभ होती है, वह व्यक्ति पागल भी हो सकता है। ऐसे व्यक्ति को हिचकी, आंतों की समस्या, मानसिक अस्थिरता, अल्सर और गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।

अशुभ राहु की महादशा के उपाय
यदि कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में होता है तो महादशा के दौरान भगवान भोलेनाथ और भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे व्यक्ति के कष्ट कम होते हैं।

इसके अलावा बुधवार के दिन काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाना चाहिए। इससे राहु दोष शांत होता है।

अगर आप राहु की अशुभ स्थिति से परेशान हैं, तो आपको रोजाना नहाने के पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे आपको राहत मिलेगी।

वहीं रोजाना राहु ग्रह के मंत्र 'ऊँ रां राहवे नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.