होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Shukra Gochar 2023: 07 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेगा यह ग्रह, इन राशियों को बुद्धि और धन के क्षेत्र में मिलेगी सफलता

By Astro panchang | Jul 04, 2023

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के राशि परिवर्तन को बेहद अहम बताया गया है। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन का सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। हर महीने या कुछ समय अंतराल के बाद ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषविदों के मुताबिक 07 जुलाई शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह राशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप में देखने को मिलेगा। लेकिन शुक्र ग्रह के गोचर से तीन राशियों को लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं वह राशियां कौन सी हैं...

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी शुभ होने वाला है। शुक्र ग्रह के गोचर से मेष राशि के जातकों को विवाह क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यकम का भी आयोजन हो सकता है। वहीं व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी इस दौरान लाभ मिलने की संभावना है। वहीं जो लोग विवाह के योग्य हैं, उन्हें इस अवधि में जीवनसाथी की खोज पूरी हो सकती है। इस समयावधि में परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होता है। 

सिंह राशि
इसके साथ ही शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस दौरान जातक अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने का काम करेंगे। वहीं कार्यस्थल पर भी सफलता मिलने की संभावना है। आपके काम से उच्चाधिकारी प्रसन्न होते हैं। वहीं शादी के योग्य जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। सिंह राशि के जातकों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल माना जा रहा है। इस दौरान धनु राशि के जातक को अपने पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवधि में साहस और पराक्रम में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। कार्यस्थल के क्षेत्र में अगर परिवर्तन का विचार है तो यह समय काफी शुभ है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.