होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इन 6 राशियों पर सदैव बनी रहती है माँ लक्ष्मी की कृपा, नहीं होती है पैसे की कोई कमी

By Astro panchang | Aug 10, 2020

हर व्यक्ति के जीवन में पैसा बहुत मायने रखता है। हम सब धनवान बनना चाहते हैं और जीवन में भौतिक सुखों का आनंद लेना चाहते हैं। कुछ लोग बिना ज़्यादा मेहनत किए धनवान बन जाते हैं तो कुछ लोगों को पैसा कमाने के बहुत मेहनत करनी पड़ती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियाँ हैं जो हमें हमारे भाग्य के बारे में संकेत देती हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर सदैव माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन राशि के जातकों को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और यह बहुत पैसा कमाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे जिनके जातक बहुत धनवान होते हैं। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं का स्वामी माना जाता है। वृषभ राशि के जातकों को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती है। वृषभ राशि के लोग जीवन में वैभव-विलास की कामना रखते हैं और शुक्र की विशेष कृपा से उनकी ये सारी इच्छाएँ पूरी होती हैं। वृषभ राशि वाले लोग बहुत धनवान होते हैं। 

मिथुन राशि
बुद्ध ग्रह को इस राशि का स्वामी माना जाता है। इस राशि के जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। यदि मिथुन राशि के जातक की राशि में बुद्ध उच्च स्थान पर हो या खुद की राशि में हो तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग अपनी बुद्धि और समझदारी के बल पर एक दिन अवश्य धनवान बनते हैं। 

सिंह राशि
सूर्य शासित सिंह राशि के लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। इस राशि के जातक अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों में सबसे शक्तिशाली माना गया है। सूर्य जीवन में सकारत्मकता और  काश का प्रतीक है। ऐसे में अगर सिंह राशि के जातक की कुंडली में सूर्य उच्च स्थान पर हो तो यह बहुत ही शुभ होता है। सिंह राशि के लोग अपनी मेहनत से बहुत ही कम समय में धनवान बनते हैं। 

धनु राशि
ज्योतिषशास्त्र में धनु राशि का स्वामी बृहस्पति को माना गया है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपने परिश्रम के बल पर जीवन में सब कुछ हासिल करते हैं। इन लोगों में भौतिक सुख की कामना होती है और भाग्य भी इनका साथ देता है। इस राशि के जातक जीवन में बहुत धन कमाते हैं 
 
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के स्वामी शनि हैं जिन्हें सब ग्रहों का न्यायाधीश माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि कुम्भ राशि के जातक की कुंडली में शनि उच्च के स्थान पर हो तो उसका जीवन हमेशा धन-दौलत से संपन्न रहता है। कुम्भ राशि वाले अपनी मेहनत से समाज में अपनी पहचान बनाते हैं। इस राशि के जातकों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है।  

कर्क राशि 
कर्क राशि के स्वामी चंद्र माने जाते हैं। इस राशि के लोग बहुत धनवान होते हैं और जीवन में भाग्य हमेशा इनका साथ देता है। ये लोग भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद उठाते हैं। इस राशि के जातक अपने साथ-साथ अपने परिवार की जरूरतों को भी पूरा करते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.