होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

नया साल 2022 इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा बेस्ट, क्या आपकी राशि है लिस्ट में शामिल?

By Astro panchang | Nov 18, 2021

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगला साल 2022 कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 किन राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है - 

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए नया साल 2022 काफी अच्छा रहने वाला है। साल 2022 में आपको माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी जिससे आपकी धन-संपदा में वृद्धि होगी। करियर के लिहाज से भी यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल आपकी पदोन्नति हो सकती है और आपको कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। इस साल आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे और आपके नए दोस्त बनेंगे। इस साल आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।  

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए नया साल 2022 खुशियों से भरा रहेगा। इस साल धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आप भौतिक सुखों का आनंद ले सकेंगे। अगर लंबे समय से नौकरी की तलाश में है तो इस साल आपकी प्रतीक्षा खत्म हो सकती है। इस साल आपकी आय में वृद्धि होगी और समाज में आपकी पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। इस साल आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। 

कन्या
कन्या राशि के लिए नया साल 2022 शुभ रहने वाला है। इस साल आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नया साल 2022 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इस साल आपके धन-संपदा और सौभाग्य में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए यात्रा के प्रबल योग हैं, जिससे आपको लाभ होगा। 

कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए नया साल 2022 काफी अच्छा रहने वाला है। इस साल आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस साल आप पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। व्यापारी जातकों को भी कारोबार में मुनाफा होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.