ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति जिस नक्षत्र और राशि में जन्म लेता है उसका उसके जीवन और स्वभाव पर बहुत प्रभाव होता है। अलग-अलग राशि के जातकों का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ राशि के जातक बहुत भावुक और नरम दिल के होते हैं तो कई राशियों के जातक स्वभाव से जिद्दी और गुस्सैल होते हैं। ऐसे लोग अपने जिद को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनके इस स्वभाव की वजह से वे अपने लक्ष्यों को पूरा करके ही दम लेते हैं। लेकिन कई बार उनका यह स्वभाव है उनके लिए कठिनाइयां पैदा कर देता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन सी राशियों के जातक स्वभाव से बहुत ज्यादा जिद्दी होते हैं -
मेष राशि
मेष राशि के जातक स्वभाव से तीव्र साहसी और हठी होते हैं। यह लोग बहुत साहसी होते हैं और अपने शत्रुओं का डटकर सामना करते हैं। मेष राशि के लोग अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह लोग जिस भी चीज को पाने कर निर्णय लेते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं। हालांकि अपने इस स्वाभाव के कारण कई बार इन्हें नुकसान का सामना करना पड़ता है।
वृषभ राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के लोग स्वभाव से अत्यंत हठी होते हैं। वृषभ यानी बैल को जिद्दी स्वभाव का जानवर माना जाता है। इसलिए इस राशि के लोग भी स्वभाव से जिद्दी माने जाते हैं। वृषभ राशि के लोग जीवन में जो कुछ भी करते हैं, अपने अनुसार ही करते हैं। ऐसे लोग अगर एक बार कोई निर्णय ले लें तो उसे बदलना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे लोग कभी भी अपनी बात से पीछे नहीं हटते हैं जिसकी वजह से कई बार उन्हें हानी भी होती है। ऐसे लोग अपने कार्यक्षेत्र और अध्ययन के क्षेत्र में भी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। वृषभ राशि के लोगों को अपने जीवन में ज्यादा बदलाव पसंद नहीं होता है। यह लोग किसी भी बदलाव को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैं।
सिंह राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सिंह राशि के लोग भी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने निर्णयों को बदलने में विश्वास नहीं रखते हैं। अपने इस स्वभाव की वजह से सिंह राशि के लोग जीवन में पुरानी चीजों और रूढ़ियों से चिपके रहना पसंद करते हैं। इन लोगों को जीवन में बदलाव पसंद नहीं होता है। लेकिन जब यह लोग किसी रिश्ते में होते हैं तो खुद को परिस्थितियों को भी खुद के अनुसार ढाल लेते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग बहुत जिद्दी और तीव्र प्रवृत्ति के होते हैं। यह लोग अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अथक प्रयास करते हैं। वृश्चिक राशि के जातक जो भी सोचते हैं उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनकी स्वभाव की वजह से वह अक्सर सफल भी होते हैं।