होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

November Grah Gochar 2023: नवंबर महीने में शनि समेत कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन जातकों का शुरू हो अच्छा समय

By Astro panchang | Nov 13, 2023

नवंबर का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है। बता दें कि इस महीने 5 प्रमुख बड़े ग्रहों में बदलाव देखने को मिलेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशि के जातकों पर इसका नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही असर देखने को मिलेगा। नवंबर के महीने में शनि, सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल ग्रह की चाल बदलेगी। जिनमें से 3 नवंबर को सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र ने कन्या राशि में गोचर किया है। तो वहीं 4 नवंबर को अपनी स्वंय की राशि कुंभ में शनि मार्गी हो गए। वहीं बुध ग्रह 6 नवंर को वृश्चिक राशि में पहुंचे। 

इसके बाद 16 नवंबर को मंगल ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे और एक दिन बाद यानी की 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से बुध, मंगल और सूर्य की युति वृश्चिक राशि में बनेगी। बुध ग्रह 27 नवंबर को धनु राशि में और शुक्र ग्रह 29 नवंबर को तुला राशि में गोचर करें। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना काफी ज्यादा शुभ साबित होने वाला है। 

नवंबर 2023 में ग्रह गोचर

शुक्र का कन्या राशि में गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शुक्र ग्रह को धन और भौतिक सुख-सुविधा का दाता माना जाता है। 3 नवंबर को सुबह 04:58 मिनट पर शुक्र ग्रह ने सिंह राशि की यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में गोचर किया है। शुक्र के इस गोचर से कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

शनि का कुंभ राशि में गोचर
शनि नवंबर महीने में अपनी स्वयं की राशि में गोचर करते हुए मार्गी हुए हैं। शनि 04 नवंबर को 08:26 मिनट पर कुंभ राशि में सीधी चाल चलने लगे हैं। शनि के अपनी राशि कुंभ राशि में मार्गी होने से मेष, वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों को विशेष राहत मिलेगी। इस राशि के जातकों की परेशानियां खत्म होंगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होने लगेगी।

बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश
बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। 06 नवंबर को दोपहर 04:11 मिनट पर बुध ग्रह ने मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर किया है। बता दें कि मंगल और बुध ग्रह के बीच शत्रुता का भाव रहता है। हांलाकि बुध ग्रह के इस गोचर से वृषभ, कर्क, सिंह  और धनु राशि के जातकों को शुभ फल मिल सकता है। 

सूर्य का गोचर 
सूर्य हर महीने में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, जिसको सूर्य संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। वृश्चिक राशि में सूर्य 17 नवंबर को गोचर करेंगे। इस गोचर से कुछ राशि के जातकों को नौकरी में मान-सम्मान और लाभ प्राप्त होगा।

बुध का धनु राशि में प्रवेश 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एक महीने में बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह से 27 नवंबर को बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। 

राशियों पर प्रभाव
ग्रहों के गोचर के लिहाज से नवंबर का महीना काफी खास रहने वाला है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इसका लाभ मिलेगा। नवंबर के महीने में मेष, वृषभ, तुला, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी यह तलाश पूरी हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.