होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Lucky Zodiac Signs: इन राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी हमेशा रहती हैं मेहरबान, खुशहाल होता है जीवन

By Astro panchang | Jul 20, 2023

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। वहीं शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जातक को सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
 
हालांकि मां लक्ष्मी तो हमेशा अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखती हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों के बारे में बताया गया है। जिन पर मां लक्ष्मी हमेशा अपनी कृपा बरसाती हैं। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इन राशियों के लोगों का जीवन खुशहाल रहता है। आइए जानते हैं वह राशियां कौन सी हैं 

वृष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृष राशि मां लक्ष्मी की प्रिय राशि में से एक है। मां लक्ष्मी की कृपा से वृष राशि को जातकों को जीवन में बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में अगर कोई परेशानी होती है, तो वह मां लक्ष्मी की कृपा से टल जाती है। इसलिए वृष राशि के लोगों को नियमित रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। यह राशि वाले मां लक्ष्मी की कृपा से कम समय में ही धनवान बन जाते हैं। साथ ही अपने जीवन में खूब नाम और शोहरत कमाते हैं। 

कर्क राशि
मां लक्ष्मी की कर्क राशि वाले जातकों पर विशेष कृपा रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशि के जातकों को कभी आर्थिक तंगी का समना नहीं करना पड़ता है। यह अपने जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं और हर क्षेत्र में अपना नाम बनाते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की कृपा से हर काम में सफलता हासिल होती है। इस राशि के लोग अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करते हैं। सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही इन पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक बहुत ज्यादा मेहनती होती हैं। यह लोग मेहनत से कभी मुंह नहीं मोड़ते हैं। जिसके कारण इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा हमेशा बनी रहती है। हालांकि इस राशि के लोग काभी ज्यादा भावुक होते हैं। यह लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.