होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

अक्षय तृतीया पर इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, जानें अपनी राशि का राशिफल

By Astro panchang | May 14, 2021

आज वैशाख शुक्ल की तृतीया तिथि है, जिसे अक्षय तृतीया भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आज परशुराम जयंती का पर्व भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, आज ईद उल फितर का पर्व भी है जिससे आज की तिथि और भी अधिक शुभ मानी जा रही है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। ज्योतिषशास्त्र के दृष्टि से भी आज के दिन ग्रहों की विशेष स्थिति से सभी राशि के जातकों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा -

मेष 
मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। आज भविष्य में निवेश की योजना बना सकते हैं। हालांकि, धन सोच समझकर खर्च करें।

वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। आज आप कुछ बड़े कार्यों को अंतिम रूप दे सकते हैं। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ हो सकता है।

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों को धन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जानकारी हासिल कर लें। धन हानि का योग है इसलिए जो भी करें उसे अच्छे ढंग से समझ लें।

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन लाभ का योग है लेकिन आलस से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मानसिक तनाव दूर होगा।

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आपका धन अधिक खर्च हो सकता है जिससे आपका मानसिक तनाव पड़ेगा। हालांकि पारिवारिक दृष्टि से समय अच्छा है। निवेश के लिए भी समय अच्छा कहा जा सकता है।

कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। धन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी और धन लाभ के योग हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है तो आज आपका धन मिलने की संभावना है।

तुला 
तुला राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। धन हानि का योग है इसलिए कोई भी काम सावधानी से करें। अत्यधिक मानसिक तनाव लेने से बचें और परिश्रम करते रहें।

वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज किसी से भी कर्ज लेने से बचें। आज के दिन किया गया परिश्रम आपको भविष्य में बेहतर फल देगा।

धनु 
धनु राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। धन लाभ का योग है लेकिन परिश्रम करते रहें। निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। 

मकर 
मकर राशि के जातकों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपना आलस त्याग कर परिश्रम करें। आज आपको मेहनत करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना हुआ है। आज आपको धन संबंधी लाभ हो सकता है। व्यापार में भी मुनाफा होगा, हालांकि कर्ज लेने से बचें।

मीन 
मीन राशि के जातकों को आज उनके विचारों से धन लाभ होगा। यदि कोई नया काम शुरू करने चाहते हैं तो आज का दिन बेहद शुभ है। निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.