होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानें नवग्रहों से संबंधित पौधे जो दिलाएंगे हर बाधा से मुक्ति

By Astro panchang | Mar 22, 2021

ज्योतिशास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में नवग्रहों में से कोई भी ग्रह बुरी स्थिति में पड़ा हो और हानिकारक हो रहा हो, तो इसे ग्रह दोष माना जाता है। कुंडली में ग्रह दोष के कारण जातक को जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रह दोष के कारण धन हानि, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, शत्रुता, कलह और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रह दोष को दूर करने के उपाय भी बताए गए हैं। ग्रह दोष दूर करने के लिए लोग पूजा-पाठ करवाते हैं या रत्न पहनते हैं। लेकिन आज हम ग्रहों से संबंधित कुछ ऐसे पौधे बताएंगे जिनके पूजन से ग्रह दोष समाप्त होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको नवग्रहों से संबंधित पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं -    

सूर्य 
सूर्य ग्रह के दुष्प्रभाव से बचने के लिए तेजफल और आंकड़ा का पौधा शुभ माना जाता है। इसके साथ ही लाल गुलाब, मदार और सूरजमुखी का भी संबंध सूर्य ग्रह से माना गया है। 

चंद्र 
चंद्र ग्रह के लिए दूध युक्त पोस्त का पौधा और पलाश को शुभ माना गया है। इससे मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। 

मंगल 
लाल किताब के अनुसार मंगल ग्रह का संबंध नीम और ढाक के वृक्ष के साथ बताया गया है। खैर के वृक्ष को भी मंगल ग्रह के लिए शुभ माना गया है। इसके पूजन से रक्त संबंधी विकार और चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है। 

बुध 
बुध ग्रह के लिए केला, पान और आंधी झाड़ा का वृक्ष शुभ माना जाता है। 

गुरु 
गुरु ग्रह का संबंध पीपल के पेड़ से बताया गया है। इसके पूजन से मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है और ज्ञान में वृद्धि होती है। 

शुक्र 
शुक्र ग्रह के लिए  गुलर, कनेर और तुलसी का पौधा शुभ माना गया है। इसके पूजन से पूर्व जन्म के दोषों का नाश होता है। 

शनि 
शनि ग्रह के लिए आक, खजूर और शमी का वृक्ष शुभ बताया गया है। इसके पूजन से भाग्य में वृद्धि होती है और धन-वैभव की प्राप्ति होती है। 

राहु 
राहु ग्रह के लिए नारियल का वृक्ष, चंदन और दूर्वा को लाभकारी माना जाता है। इसके पूजन से राहु ग्रह की अनुकूल दशा बनती है। 

केतु 
केतु ग्रह के लिए इमली, तिल और अश्वगंधा शुभ माना गया है। इसके पूजन से केतु का दोष दूर होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.