होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

साल 2022 में कर्क राशि वालों को रहना होगा सेहत के प्रति सावधान, यहाँ पढ़ें पूरा वार्षिक राशिफल

By Astro panchang | Dec 13, 2021

हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा रहती है। नए साल में हम नए संकल्प लेते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको वर्ष 2022 का कर्क राशि का वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2022 कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा -    

करियर
करियर के लिहाज से नया साल 2022 कर्क राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। हालाँकि, सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यवसायी जातकों को साल की शुरुआत में कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष की शुरुआत इतनी अनुकूल नहीं होगी और सफलता हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और ध्यान एकाग्र करना पड़ सकता है। लेकिन साल के उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

परिवार
नए साल 2022 में कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहेगा। इस साल कर्क राशि वालों के उनके पार्टनर के साथ रिश्ते अच्छे बनते दिख रहे हैं। साल की शुरुआत में कर्क राशि वालों को पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अप्रैल के बाद स्थिति सुधरे लगेगी और निजी समस्याओं का अंत होगा। 

आर्थिक स्थिति 
मिथुन राशि वालों के लिए साल 2022 की शुरुआत में आर्थिक लाभ के योग हैं। इस साल आपको कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साल 2022 में अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में ग्रहों की शुभ स्थिति से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इस दौरान आर्थिक लाभ के बावजूद  खर्चों में भी वृद्धि होगी इसलिए सोच समझकर खर्च करें। 

स्वास्थ्य 
स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2022 कर्क राशि वालों के लिए ज़्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में आपको शनि और गुरु के प्रभाव से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, अप्रैल से ग्रहों के राशि परिवर्तन से सेहत में सुधार होना शुरू हो जाएगा। इस दौरान आपको अपने वजन को नियंत्रित करने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य विकारों का शिकार हो सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को अवश्य शामिल करें। 

प्रेम संबंध 
प्रेम संबंधों के लिहाज से साल 2022 कर्क राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस साल की शुरुआत में आपका अपने पार्टनर के साथ संबंध मधुर बनेंगे। अविवाहित लोगों के लिए साल 2022 में शादी की शहनाइयाँ बज सकती हैं। मार्च में कर्क राशि वाले अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.