होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जुलाई महीने में ये ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल, इन 5 राशि वालों को मिलेंगे बेहद शुभ परिणाम

By Astro panchang | Jul 01, 2021

जुलाई में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। इस महीने गुरु कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। शनि भी अपनी राशि मकर में वक्री अवस्था में हैं। 07 जुलाई को बुध गोचर करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध राशि के गोचर से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। जब सूर्य और बुध एक राशि में विराजमान होते हैं तो इस योग का निर्माण होता है। इस योग से कई राशियों को विशेष लाभ होता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों को लाभ होगा -

वृषभ 
वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई माह बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने वृषभ राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी और व्यापार में बरकत होगी। इस दौरान वृषभ राशि वालों के लिए धन लाभ के योग हैं। इस दौरान आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। आपके रुके हुए कार्य इस दौरान पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन
मिथुन राशि वालों को जुलाई माह में राशियों के परिवर्तन से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपकी धन-संपदा बढ़ेगी। इस दौरान आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी और आपके सभी कार्य पूरे होंगे।

तुला
तुला राशि वालों को जुलाई लाभ में बहुत शुभ फल प्राप्त होंगे। इस महीना आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन लाभ के योग हैं। अचानक धन प्राप्त होने से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और आपसी संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ
कुंभ राशि के लिए जुलाई का महीना बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। इस महीने आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान यात्रा करना आपके लिए शुभ साबित होगा। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। मित्र के सहयोग से आपको किसी काम में सफलता हासिल हो सकती है। नई योजनाओं के लिए यह समय अच्छा है। 

मीन
मीन राशि वालों के लिए जुलाई महीना बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा। इस दौरान निवेश से आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। व्यापारी जातकों को इस दौरान मुनाफा होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.