होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

शनिदेव को अतिप्रिय हैं ये तीन राशियाँ, इन राशियों पर रहती है शनिदेव की विशेष कृपा

By Astro panchang | Apr 23, 2021

ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता मन जाता है। शास्त्रों के मुताबिक शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिदेव को बहुत शक्तिशाली देवता माना गया है। माना जाता है कि शनिदेव खुश हो जाएं तो किस्मत चमक उठती है। शनिदेव इंसान को उसके कर्मों के अनुसार परिणाम देते है। शनि का नाम लेते ही हम सबके मन में भय पैदा होने लगता है क्योंकि जिस किसी पर भी शनि की बुरी दृष्टि पड़ती है उसे ज़िन्दगी में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जिस किसी पर शनि मेहरबान हो जाएं, उसको जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसी कई राशियाँ हैं जिन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में - 

तुला राशि
शुक्र ग्रह वाली तुला राशि, सातवें क्रम की राशि है। इस राशि के जातक ईमानदार और विनम्र स्वाभाव के होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करते हैं। शनिदेव को तुला राशि बहुत प्रिय है। तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहती है। तुला राशि के जातक दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। इनके स्वभाव के कारण शनिदेव इस राशि के जातकों से हमेशा प्रसन्न रहते हैं। तुला राशि के जातकों को शनिदेव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के जातक सीधे और सरल स्वभाव के होते हैं। ये लोग गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करते है। इसलिए शनिदेव इनके स्वाभाव से प्रसन्न रहते हैं। कुंभ राशि वालों को शनिदेव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। 

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। मकर राशि वाले गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने मन की सुनते हैं और वही काम करते हैं। मकर राशि के जातक बहुत भाग्यशाली होते हैं और इनके जीवन में सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होते हैं। शनिदेव की शुभ दृष्टि सदैव मकर राशि के जातकों पर बनी रहती है। इस राशि के जातकों को जीवन में सभी सुख मिलते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.