होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

अपने साथी से कभी झगड़ा नहीं करते हैं इन 5 राशियों के लोग

By Astro panchang | Feb 19, 2021

किसी भी रिश्ते में लड़ाई-झगड़े हों तो उस रिश्ते की कड़ी कमज़ोर हो जाती है। कुछ लोगों के लिए उनका अहं उनके प्यार के बीच आ जाता है तो वहीं कुछ लोग लड़ाई-झगड़ा करने से बचते हैं। कुछ राशियां ऐसी भी होती हैं जो लड़ाई-झगड़े से दूर ही रहते हैं। ऐसे लोग किसी भी समस्या को लड़ाई-झगड़े से नहीं बल्कि समझदारी से निपटाने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये राशियाँ - 

कुंभ 
कुंभ राशि के लोग दूसरों के बारे में बहुत सोचते हैं। इन लोगों में मानवीय भावना ज्यादा होती है। इस राशि वाले लोग जिस चीज या शख्स से करते हैं, उसे पाने के लिए वह किसी से भी लड़ सकते हैं। हालांकि, यह लोग साथी के साथ बहस या झगड़े को ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। साथी के साथ लड़ाई-झगड़े की  शुरुआत में इन्हें भले ही थोड़ी चिड़चिड़ाहट महसूस हो, लेकिन बाद में ये लोग खुद ही झगड़े को मजाक में भुला देते हैं। 

मीन 
मीन राशि वाले काफी खुशमिज़ाज होते हैं और किसी बात का ज़्यादा तनाव नहीं लेते हैं। ये लोग हर काम को खेल की तरह लेते हैं और अपने सपनों की दुनिया में रहना ज़्यादा पसंद करते हैं। अगर इस राशि के लोगों का अपने साथी से झगड़ा हो जाए, तो वे मज़ाक बनाने में पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि, बाद में वे खुद ही अपने पार्टनर को मना लेते हैं और अपने प्यार का इज़हार करते हैं। 

कन्या 
कन्या राशि के लोगों में लड़ाई-झगड़े को लेकर धैर्य की कमी होती है। इस राशि के लोग लड़ाई-झगड़े से बचना पसंद करते हैं। कन्या राशि के लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करना नहीं जानते हैं और वे हमेशा प्रैक्टिकल और लॉजिकल सोचते हैं। ये लोग अपनी भावनाओं को अपने तक ही रखना पसंद करते हैं। इन्हें किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करना पसंद नहीं होता है। 

तुला 
तुला राशि के लोग शांतिप्रिय होते हैं। ऐसे लोग हर चीज़ में बैलेंस बना कर चलते हैं। इस वजह से ये लोग अपने साथी और अन्य करीबी लोगों के साथ अच्छा संबंध बनाकर रखते हैं। ये लोग लड़ाई-झगड़ा करने की बजाय समस्याओं को इग्नोर करना बेहतर समझते हैं। ऐसे लोग किसी के भी साथ बहस में पड़ने से बचते हैं। 

मकर 
मकर राशि के लोग अपने करीबी लोगों को बहुत प्यार करते हैं। इन लोगों को लड़ाई-झगड़े से दूर रहना पसंद होता है। ऐसे लोग चीज़ों को बहुत गहराई से सोचते हैं। ये लोग हर समस्या को आराम से सुलझाने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही अगर कोई लड़ाई-झगड़े की परिस्थिति बने भी तो ये लोग सुनिश्चित करते हैं कि भविष्य में ऐसा न हो।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.