होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Guru Uday 2023: 27 मार्च को गुरु पुष्य योग में उदित हुए गुरु, इन 5 राशियों को मिल रहा भाग्य का पूरा साथ

By Astro panchang | May 02, 2023

अप्रैल महीने की 27 अप्रैल को गुरु ग्रह मेष राशि में उदित हो गए हैं। गुरु ग्रह को शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। वहीं मंगल की राशि में गुरु ग्रह का उदित होना इन 5 राशियों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी साबित होगा। मेष राशि में गुरु ग्रह के उदय होने से व्यक्ति को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से सुख की प्राप्ति होगी। इन पांच राशियों की आर्थिक स्थित भी मजबूत होगी। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु का मेष राशि में गोचर किन राशियों के लिए फलदायी होने वाला है।

मेष राशि पर प्रभाव
गुरु मेष राशि में ही उदित हुए हैं। मेष राशि में गुरु के उदित होने से यह अवधि इस राशि के जातकों के करियर के लिहाज से काफी फलदायी होगा। इस अवधि में मेष राशि के जातक अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। इसके साथ ही आपको प्रमोशन का अवसर भी मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी भी आपको काम के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके साथ ही इस दौरान इस राशि के जातक नए लोगों से जान पहचान बनाने में सफल होंगे। मेष राशि के जातकों को कोई बड़ा धन प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। आर्थिक मोर्चे पर गुरु का मेष राशि के लिए बेहद लाभकारी है।

मिथुन राशि पर प्रभाव
मेष राशि में गुरु ग्रह के उदय से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान आपके सामने धन कमाने के कई रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिहाज से भी यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों को भी धन लाभ होने के आसार है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बनेंगे। इस दौरान मिथुन राशि के जातक कम समय ज्यादा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के साथ ही भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही आपकी पैतृक संपत्ति भी अच्छी रहने वाली है।

कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि के लोगों के लिए भी गुरु का यह उदय काफी अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपका करियर काफी अच्छा रहने वाला है। खुद को ऊर्जावान महसूस करने के साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलने से प्रमोशन का योग बन रहा है। 

धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहने वाला है। इस दौरान धनु राशि के जातक खुद को बेहतर बनाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को जहां एक ओर प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कार्यस्थल पर भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के लिहाज से यह समय काफी बेहतर रहने वाला है। नौकरी में संतुष्टि होने के साथ ही प्रमोशन के भी योग हैं। वहीं लव लाइफ भी स्मूद रहेगी। इस दौरान आप कई नई चीजों के बारे में सीखेंगे।

मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि के जातकों को इस दौरान सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। नौकरी के मामले में नए अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस राशि के जातक प प्रॉपर्टी में भी निवेश करेंगे। शुभ कार्यों का आयोजन होगा और नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। गुरु के प्रभाव से आपका जीवन इस अवधि में सुखमय होने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही धन कमाने में और निवेश करने में सफल रहेंगे। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.