होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Planet Remedies: कुंडली में शुक्र और राहु की युति चमका देती है व्यक्ति की किस्मत, वैवाहिक जीवन में हो सकते हैं मतभेद

By Astro panchang | Jan 22, 2024

हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा हमारे जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को निर्धारित करती हैं। जहां एक ग्रह अपना शुभ और और अशुभ प्रभवा दिखाता है, तो वहीं दो ग्रहों की युति भी व्यक्ति के जीवन में कई अच्छे और बुरे योग बनाते हैं।
 
ऐसे में अगर आपकी कुंडली में दो ग्रहों की युति है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शुक्र और राहु की युति के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इन दो ग्रहों की युति से होने वाले शुभ व अशुभ संकेतों के बारे में भी जानेंगे।

कुंडली में राहु और शुक्र की युति
ज्योतिष शास्त्र में राहु और शुक्र की युति को शुभ माना जाता है।
इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई तीव्र प्रभाव देखने को मिलते हैं।
बता दें कि राहु एक बुरा ग्रह है, लेकिन जब यह शुक्र के साथ युति करता है तो इसका बुरा असर कम हो जाता है।
शुक्र ग्रह दैत्य गुरु शुक्रचार्य का प्रतिनिधित्व करता है, तो वहीं राहु शुक्र का शिष्य है।
इसलिए शुक्र के कारण राहु का प्रभाव धीमा नजर आता है।
कुंडली में शुक्र और राहु जब एक साथ होते हैं, तो यह आंदित हो जाते हैं।
इन दोनों ग्रहों के शुभ परिणाम के योग अधिक प्रबल होते हैं।

शुक्र और राहु की युति का लाभ
आपको बता दें कि शुक्र और राहु दोनों ग्रहों का स्वभाव एक जैसा है। इसलिए कुंडली में मौजूद यह युति फायदा पहुंचाती है।
इन दोनों ग्रहों के साथ आने से धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
शुक्र और राहु की युति से व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
शुक्र और राहु के की युति को व्यापार और नौकरी के लिए उत्तम माना जाता है।
इन दोनों ग्रहों के साथ होने से कष्ट कम होते हैं और जातक को सफलता मिलने लगती है।

राहु और शुक्र की युति का अशुभ प्रभाव
इन दोनों ग्रहों के एक साथ आने से वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियां आती हैं।
शुक्र और राहु के एक साथ आने से पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ने की आशंका होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.