होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Chandra Grahan 2021 : ये तीन राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, जानें सभी राशियों का राशिफल

By Astro panchang | May 26, 2021

26 मई 2021 यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्रग्रहण दोपहर 2:17 पर शुरू होकर शाम को 7:19 पर खत्म होगा। ज्योतिषशास्त्र में चंद्रग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण घटना के तौर पर देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। कुछ राशियों पर चंद्रग्रहण का शुभ प्रभाव होता है तो कई राशियों को इससे हानि होती है। आइए जानते हैं कि साल 2021 के पहले चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा -

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत शुभ साबित होने वाला है। धन के मामले में मेष राशि वालों को बहुत फायदा होने वाला है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपको दूसरे लोग परेशान कर सकते हैं। आज के दिन तनाव की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को धन से संबंधित लाभ हो सकता है। आपने पूर्व में जो परिश्रम किए हैं उनका फल आपको प्राप्त होगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की जरूरत है। आप के खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए सोच समझकर धन खर्च करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। धन की हानि भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय कुछ अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और वाद-विवाद से बचें।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है अपने शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है इस समय निवेश करने से बचें। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि में ही चंद्र ग्रहण लग रहा है इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव किस राशि में है देखने को मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है आपको धन और सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु राशि 
धनु राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा नहीं है गलत कार्यों से दूर रहें अथवा आप की छवि खराब हो सकती है।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों को धन के मामले में लाभ होगा इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी परिश्रम करने से आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। अपने क्रोध पर काबू रखें और किसी को भी अपशब्द कहने से बचें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को मानसिक तनाव हो सकता है। नकारात्मक सोच से दूरी बनाने का प्रयास करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अथवा आपको नुकसान हो सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.