होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Guruwar Ke Upay: करियर से जुड़ी दिक्कत या आर्थिक स्थिति हो कमजोर, गुरुवार के ये उपाय करेंगे हर परेशानी का अंत

By Astro panchang | Jul 01, 2024

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी और देवता को समर्पित होता है। इसी क्रम में गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है। भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करने से व्यक्ति को जीवन के कई कष्टों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को हर तरह की समस्या का समाधान मिलता है। ऐसे में अगर आपके जीवन में भी परेशानियां चल रही हैं, तो आप भी गुरुवार के दिन कुछ उपाय कर अपना जीवन खुशहाल बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं गुरुवार के इन उपायों के बारे में...

गुरुवार के उपाय 
यदि कोई व्यक्ति अपनी बौद्धिक क्षमता का विकास करना चाहता है, तो गुरुवार के दिन स्नान आदि कर स्वच्छ कपड़े पहनकर देवगुरु बृहस्पति का ध्यान करते हुए उनके मंत्र 'ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः' का जाप करें। गुरुवार के दिन 21 बार इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।

व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाता चाहिए। साथ ही श्रीहरि के सामने चंदन की खुशबू वाली धूपबत्ती जलाकर व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। 

यदि आपको कोई शत्रु परेशान कर रहा है और आप शत्रु पर विजय पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन छोटा सा पीला कपड़ा लें। अब एक कटोरी में हल्दी को पानी के साथ घोलें। इसके बाद पीले कपड़े पर घुली हुई हल्दी से शत्रु का नाम लिखें और इस कपड़े को भगवान विष्णु में मंदिर में जाकर रख दें। इस उपाय को करने से आप जल्द ही अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे।

बहुत सारे लोग अपने बच्चों की गतिविधियों को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। ऐसे में गुरुवार के दिन नया पीला कपड़ा लें और उसे अपने बच्चे के हाथों से स्पर्श कराएं। फिर इस कपड़े को भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ा दें और चढ़ाने के दौरान 'ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः' का 11 बार जप करें। इस आसान उपाय को करने से संतान की गतिविधियां सुधरेंगी और साथ ही आपकी चिंता भी कम होगी।

देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ प्रेमभाव बनाए रखें। गुरुवार के दिन श्रीहरि की विधि-विधान पूजा करें और भगवान को आमरस का भोग लगाएं। फिर इस भोग को प्रसाद के रूप में परिवार के सदस्यों में बांटे और खुद भी खाएं। इससे आप पर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।

यदि आप जीवन में नकारात्मक सिचुएशन से बचना चाहते हैं। तो गुरुवार को भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा के दौरान पांच गोमती चक्र श्रीहरि के सामने रखें। फिर विधि-विधान से भगवान विष्णु व गोमती चक्र की पूजा करें। पूजा के बाद एक पीले कपड़े में गोमती चक्र बांधकर रख लें। इस उपाय को करने से आप जीवन में आने वाली नकारात्मक सिचुएशन से बचे रहेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.