होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

बुध कर रहे हैं मकर राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को नए साल में होगा लाभ ही लाभ

By Astro panchang | Dec 18, 2021

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति से व्यक्ति के व्यक्तित्व, वाणी, व्यापार और संवाद पर प्रभाव पड़ता है। इसके मजबूत होने से व्यक्ति बुद्धिमान होता है और उसकी स्मरण शक्ति अच्छी रहती है। नया साल शुरू होने से पहले, 29 दिसंबर को बुध, शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहा है। बुध इस राशि में 6 मार्च 2022 तक रहेंगे। बुध के इस गोचर से 3 राशियों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियाँ -  

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को बुध के गोचर से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा से लाभ होगा। 

धनु राशि
धनु राशि वालों लिए बुध का गोचर बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी और आप धन अर्जित करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मधुर बनेंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है और इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। इस दौरान आप नए लोगों के सम्पर्क में आएँगे जिससे आपको धन लाभ होगा। 

वृषभ राशि
बुध का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। नए साल की शुरुआत में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। बुध के गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में भी शुभ परिणाम हासिल होंगे। यदि कोई कोर्ट-कचहरी का मामला अटका हुआ है तो उसमें सफलता मिल सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.