होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Tips: शनि देव की कृपा से बिजनेस में खूब नाम और शोहरत कमाते हैं इन तीन राशि के लोग

By Astro panchang | Apr 19, 2025

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं और यह राशियां मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन हैं। इन राशियों के आधार पर व्यक्ति के जीवन, करियर और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। वहीं इन 12 राशियों को कंट्रोल करने के लिए उनके स्वामी ग्रह का निर्धारण किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह हैं और यह ग्रह बुध, सूर्य, चंद्रमा, गुरु, मंगल, शुक्र, शनि और राहु-केतु हैं। इसमें राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि इन सभी ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को उसके जीवन में सफलता और बिजनेस में लाभ मिलता है। वहीं कुछ राशि वाले जातकों को बिजनेस क्षेत्र में काफी अच्छा माना जाता है।

कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। बुध ग्रह बुद्धि के साथ संचार और कारोबार का भी कारक ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि बुध के प्रभाव से जातक को बिजनेस में लाभ प्राप्त होता है। वहीं कन्या राशि के जातकों पर बुध देव की हमेशा कृपा बनी रहती है। इसलिए कारोबार के क्षेत्र में कन्या राशि के लोग काफी अच्छे माने जाते हैं। वहीं इस राशि के व्यक्ति महत्वकांक्षी भी होते हैं।

मकर राशि
बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है। यह व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर शुभ या अशुभ फल देते हैं। माना जाता है कि मकर राशि वालों पर शनिदेव की हमेशा कृपा बनी रहती है। हालांकि शनि को कर्म और संघर्ष का कारक माना जाता है। इसलिए मकर राशि के जातक बिजनेस में अच्छा करते हैं। 

कुंभ राशि
ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक कुंभ राशि के जातकों पर शनि देव की हमेशा कृपा बनी रहती है। शनि देव कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में शनिदेव की कृपा से इन लोगों को करियर और कारोबार में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। इस राशि के जातक अपने संघर्ष से बिजनेस में अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.