होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Sun Transit: सूर्य के गोचर से इन 4 राशियों के आएंगे बुरे दिन, 17 अगस्त को सिंह राशि में करेंगे प्रवेश

By Astro panchang | Aug 15, 2023

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य सभी ग्रहों का अधिपति होता है, जिसके कारण सूर्य के गोचर को शास्त्रों में विशेष महत्व दिया जाता है। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक 17 अगस्त 2023, गुरुवार को सूर्य गोचर कर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के कारण सभी राशियां प्रभावित होंगी। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य के यह गोचर किन राशियों के लिए नुकसानदायक रहेगा।  

वृषभ राशि
सूर्य का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी नुकसानदायक रह सकता है। इस दौरान परिवार और व्यापार में गतिरोध बढ़ने की संभावना है। मंथली खर्चों के लिए बजट बनाकर चलें, नहीं तो हानि हो सकती है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अशुभ होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है, जिसके कारण अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। ऐसे में भविष्य के लिए अभी से योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। वरना आने वाले समय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को भी इस दौरान सतर्क होने की जरूरत है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। साझेदारी के व्यापार में आंख बंद कर विश्वास न करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा अपने लाइफ पार्टनर से बात करते समय क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर कष्टदायक रहने वाला है। मीन राशि के जातक मतिभ्रम के चलते गलत निर्णय ले सकते हैं। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले बड़े-बुजुर्गों से विचार-विमर्श कर लें। युवा वर्ग के लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। इसलिए धैर्यपूर्वक खुद पर विश्वास रखते हुए मेहनत करते रहें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.