होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Upay: राशि के हिसाब से पीपल के पेड़ में चढ़ानी चाहिए ये चीजें, भगवान शिव का मिलेगा विशेष आशीर्वाद

By Astro panchang | Jan 26, 2024

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का विशेष महत्व माना जाता है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में कई पेड़ों की पूजा की जाती है और ग्रह दोष निवारण के लिए भी इन पेड़ों को शुभ माना जाता है। वहीं यदि राशि अनुसार, पेड़-पौधों की पूजा की जाती है, तो जातक को इसके शुभ परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। वहीं अगर पीपल के पेड़ की बात की जाए, तो इस पेड़ को पूजनीय माना जाता है।
 
पीपल के पेड़ पर राशि के अनुसार क्या चढ़ाना शुभ होता है। इस बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जातक को अपनी राशि के मुताबिक पीपल के पेड़ पर क्या चढ़ाना चाहिए।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को पीपल के पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाना चाहिए। इससे जाककों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है और उनकी सभी मनोकामनाएं भी जल्द पूरी हो सकती है। पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातक को पीपल के पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाना चाहिए।

वृष राशि
इस राशि के जातकों को पीपल के पेड़ की जड़ में चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे वृष राशि के जातकों को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है। वहीं अगर परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है, तो इस उपाय को करने से रोगदोष संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। 

मिथुन राशि
इस राशि के जातक को पीपल के पेड़ की जड़ में नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में मौजूद दोष से निजात मिल जाएगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए पीपल के पेड़ की जड़ में दूध और हल्दी चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसस कर्क राशि के जातकों को किसी भी चीज का भय नहीं होता है और अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों को पीपल के पेड़ की जड़ में केसर और फल चढ़ाना चाहिए। इससे सिंह राशि के जातकों को सभी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को पीपल के पेड़ में अक्षत और जल चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से इस राशि के जातकों को गुरुदोष से छुटकारा मिल सकता है।

तुला राशि
पीपल के पेड़ की जड़ में तुला राशि के जातकों को दही और शहद चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है और आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को पीपल के पेड़ की जड़ में गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। इससे आपको कभी किसी कार्य में असफलता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

धनु राशि
वहीं धनु राशि के जातरों को पीपल के पेड़ की जड़ में मिश्री और दूध चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है और आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मकर राशि
इस राशि के जातकों को पीपल के पेड़ की जड़ में तांबे के लोटे से गंगाजल चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से रोगदोष से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को रोजाना पीपल के पेड़ की जड़ में दूध और काले तिल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से जातकों को शनिदोष से मुक्ति मिल सकती है।

मीन राशि
यदि मीन राशि के जातक पीपल के पेड़ की जड़ में रोजाना हल्दी चढ़ाते हैं। तो इससे उनके ऊपर श्रीहरि विष्णु की कृपा बनी रहेगी। साथ ही इस उपाय को करने से आपको काम में सफलता मिल सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.